19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल भाजपा की हुंकार

- पंचायत चुनाव को लेकर श्मशान घाट तक लड़ेंगे लड़ाई-दिलीप- मुकुल राय को बनाया संयोजक, तय करेंगे पार्टी प्रत्याशी

2 min read
Google source verification
kolkata

कोलकाता.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को घोषणा की कि पंचायत चुनाव को लेकर इस बार पार्टी श्मशान घाट तक लड़ाई लड़ेगी। आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे विशेष प्रशिक्षण के दौरान घोष ने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार पार्टी दूसरी शक्ति के रूप में मैदान में उतरेगी। इस बीच मुकुल राय को पंचायत चुनाव के लिए पार्टी का संयोजक बनाया गया। मुकुल राय ही चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों का चयन करेंगे। घोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सत्तारूढ़ पार्टी बूथों के भीतर लड़ाई करती है तो उनकी पार्टी वहीं लड़ाई खत्म नहीं कर देगी। पार्टी श्मशान घाट तक लड़ाई ले जाएगी। जिसमें दम होगा वही पार्टी का झंडा लेकर आगे बढ़ेगा। वही जीत हासिल करेगा। किसी के मन में कोई संदेह रखने की जरूरत नहीं है। केन्द्रीय नेतृत्व हमारे पास है। पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। घोष ने कहा कि बूथ से राज्य स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को प्रमुख विपक्ष के रूप में मैदान में उतरने का समय आ गया है। पंचायत चुनाव में ५८ हजारों बूथों पर योग्य प्रत्याशी खड़े करना पहली चुनौती है। लिहाजा आखिरी दम तक मैदान में रहने की जरूरत है। वोट लूटने का माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों के हितों को लेकर लड़ाई लड़ रही है। आखिर में जीत हमारी ही होगी। राज्य प्रशासन हमारी मदद नहीं करेगा। इसी संदेश के साथ हम लोगों के बीच में जाएंगे। यदि किसी लाभार्थी को बीडीओ और एसडीओ कोई सर्टिफिकेट नहीं देते हैं तो उनका घेराव करें। भ्रष्टाचार के मु²े को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को मुखर होने की जरूरत है।
--

लोकसभा में 22 सीटें जीतने का लक्ष्य
दिलीफ घोष ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य में 42 में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसलिए पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यदि हम सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े कर देते हैं तो हमारा आधा काम पूरा हो जाएगा। पंचायत चुनाव की तैयारी ६ माह पहले से चल रही है। तृणमूल के भ्रष्ट पंचायत प्रधानों के खिलाफ मुखर होना पड़ेगा।