22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल की सीएम ममता ने दी आईसीएसई-आईएससी के सफल छात्रों को बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2020 में आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा में उतीर्ण हुए छात्रों को हार्दिक बधाई दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 10 Jul 2020, 5:48 PM IST

बंगाल की सीएम ममता ने दी आईसीएसई-आईएससी के सफल छात्रों को बधाई

बंगाल की सीएम ममता ने दी आईसीएसई-आईएससी के सफल छात्रों को बधाई

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2020 में आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा में उतीर्ण हुए छात्रों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर उतीर्ण हुए परीक्षार्थियों के संदर्भ में लिखा कि कोरोना और अम्फान के दौर से गुजरना जीवन में उनके आगे बढ़ने और सफल होने का एक सबक है।

मुख्यमंत्री ने परीक्षार्थियों का आह्वान करते हुए लिखा कि कठिन दौर में शिक्षकों और अभिभावकों के कुशल मार्ग दर्शन के लिए उनकी प्रशंसा करें। ममता ने सफल हुए परीक्षार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि काश, आपके सारे सपने साकार हो जाएं। ममता ने कहा कि जीवन में उच्च शिक्षा के जरिए बंगाल का नाम रोशन करें। देश की सांस्कृतिक राजधानी पश्चिम बंगाल की मेधा विश्व में फैली हुई है। विद्यार्थी वर्ग हमारा भविष्य है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में आईसीएसई की परीक्षा में कुल 37,258 विद्यार्थी भाग लिए थे। इनमें से 36,920 सफल हुए हैं। वहीं आईएससी की परीक्षा में कुल 25,058 विद्यार्थियों में से 24,453 सफल हुए।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग