
WEST BENGAL--नमस्कार महामंत्र से नवान्हिक आध्यात्मिक जप अनुष्ठान की शुरुआत
BENGAL NEWS-कोलकाता। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मध्य कोलकाता महिला मंडल और साउथ हावड़ा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्व से शिखर तक यात्रा आयोजित किया जा रहा है। इसमें आत्म शुद्धि और ऊर्जा के विकास के लिए विशेष आयोजन नवान्हिक आध्यात्मिक जप अनुष्ठान का 8वां दिन उपासना जूम एप पर तारा सुराणा ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। मध्य कोलकाता की अध्यक्ष बसंती बोहरा, सूरज बरडिय़ा, कल्पना बैद, राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा बैद ने जूम के माध्यम से जुड़े सभी लोगों का स्वागत किया। दक्षिण हावड़ा की अध्यक्ष शीला नाहटा ने अभिनंदन किया। अभातेमम ट्रस्टी सूरज बरडिय़ा ने लोगस्स के महत्वपूर्ण पदों की आराधना कराई। बंगाल प्रभारी कल्पना बैद ने आगम के पदों का जाप कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा बैद ने सभी मंडलों की सराहना करते हुए अध्यक्ष और मंत्री को शुभकामना दी।तारा मणोत ने तीर्थंकरों की स्तुति की। गायक कमल सेठिया ने भजनों की प्रस्तुति दी। मध्य कोलकाता महिला मंडल की मंत्री संतोष बैद और दक्षिण हावड़ा महिला मंडल मंत्री लक्ष्मी गिडिय़ा ने आभार ज्ञापन किया। मध्य कोलकाता की संरक्षिका की संरक्षिका आशा बोथरा ने मंगलपाठ से कार्यक्रम को संपन्न किया। इसमें 209 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।
Published on:
29 Oct 2020 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
