
BENGAL WINTER----घने कोहरे से विमान सेवा 3 घंटे तक प्रभावित
WEST BENGAL WINTER--कोलकाता। कोविड-19 काल में अब कोहरे ने महानगर में असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां घने कोहरे के कारण विमान सेवा 3 घंटे तक प्रभावित रहने से 50 उड़ानेें बाधित रहीं। जबकि उत्तर 24 परगना के अशोकनगर में घने कोहरे के कारण एक सडक़ हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। दो बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे ने 50 उड़ानों को प्रभावित किया। करीब 3 घंटे तक विमान सेवा बाधित रही। सुबह 9 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने लगी। सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह हवाई अड्डे पर घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई। ऐसे में विमानों की आवाजाही प्रभावित रही। आने वाली 14 तथा कोलकाता से जाने वाली 36 उड़ानें समय पर उड़ान नहीं भर सकी। सभी यात्रियों को एसएमएस के जरिए तथा जो लोग हवाई अड्डे पर थे उन्हें भी सूचना लगातार दी गई। सभी मौसम के सुधार का इंतजार करते रहे।उधर दूसरी तरफ उत्तर 24 परगना के अशोकनगर में घने कोहरे के कारण बुधवार रात सडक़ हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों सहित चार घायल हो गए। यह हादसा बुधवार रात साढ़े 10 बजे कल्याणगढ़ चौराहे पर हुआ। सूत्रों के अनुसार यात्रियों से भरा ऑटो हाबरा से कछुआ जंक्शन की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो कल्याणगढ़ जंक्शन पार किया सुहृद संघ की ओर जा रहे एक वाहन ने पीएल कैंप से निकलकर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार पलट गई और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों सहित चार ऑटो यात्री घायल हो गए। कार हाबरा से दरियापुर जा रही थी। ऑटो चालक का नाम हिया भाई (50) है। वह दरियापुर का रहने वाला था।
कोहरे के कारण बस चालक ने नियंत्रण खोया
बदर््मान। घने कोहरे के कारण पूर्वी बदर््मान जिले के भतार में गुरुवार सुबह 2 बसें आपस में टकरा गईं। उसी समय एक चार पहिया वाहन ने नियंत्रण खो दिया और बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बस का चालक काफी देर तक बस के अंदर फंसा रहा। पुलिस, दमकल और स्थानीय लोगों के एक घंटे के प्रयास के बाद बस चालक को बचा लिया गया। घायलों को भतार ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। कुछ को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।हादसा भतार के बेलेंडा गांव के पास खाल पूल के पास बर्दवान-कटवा मार्ग पर सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। बस बर्दवान से कटवा आ रही थी। उसी समय एक और बस कटवा से बर्दवान जा रही थी। यात्रियों के अनुसार कटवागामी बस तेज गति से चल रही थी। कोहरे के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और दाहिनी ओर चली गई। बचाव अभियान के कारण सडक़ लंबे समय तक जाम रही। पुलिस, दमकलकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने घायल बस चालक को बचाने की कोशिश की। बाद में एक ट्रैक्टर का उपयोग घायल बस चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। उसे लगभग एक घंटे बाद निकाल पाना सम्भव हो पाया। बस चालक की हालत गंभीर बताई है। घटना के बाद कटवागामी बस का चालक फरार हो गया। कोहरे के कारण पूर्वी बर्दवान में एक और दुर्घटना हुई। मोंटेश्व में एक लॉरी की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना मोंटेश्वर पुलिस स्टेशन के पिपलोन बाजार में गुरुवार सुबह हुई।
Published on:
10 Dec 2020 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
