
WEST BENGAL COINS-भारत रत्न समेत अन्य पदकों के प्रदर्शन से ३ दिवसीय मुद्रा उत्सव का समापन
BENGAL COINS NEWS 2022-कोलकाता। भारत रत्न समेत अन्य पदकों के प्रदर्शन के साथ ३ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा उत्सव का रविवार को समापन हो गया। बालीगंज स्थित हल्दीराम बैंक्वेट हॉल में 23 दिसंबर से शुरू मुद्रा उत्सव का देश विदेश के करीब 3000 लोगों ने अवलोकन किया। इसमेंं पहली बार देश के अतिविशिष्ट पदकों (भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री) का प्रदर्शन किया गया। कोलकता मुद्रा परिषद द्वारा नेपाल के साथ साझा रूप से इसका आयोजन हुआ था। कोलकता मुद्रा परिषद के सचिव रवि शंकर शर्मा ने बताया कि नेपाल के साथ पहला अंतरराष्ट्रीय मुद्रा उत्सव आयोजित करने का मौका कोलकता मुद्रा परिषद को मिला। सिक्कों के संग्रहकर्ता और अध्यन करने वाले सुधीर लुणावत ने नेपाल से आये मुद्रा परिषद के लोगो का स्थानीय मुद्रा संग्रहकर्ताओ से परिचय कराया। अन्तिम दिन भारत सरकार टकसाल कोलकता के अतिरिक्त महाप्रबंधक गोरखनाथ यादव ने मुद्रा संग्रहकर्ताओ को संबोधित किया। दोनों देशों के मुद्रा मित्रो ने एक दूसरे की कला ,संस्कृति, इतिहास को जाना समझा। नेपाल मुद्रा परिषद के अध्यक्ष दिनेश राजमसके ने बताया कि नेपाल से मुद्रा परिषद के 20 सदस्यों के दल ने इसमें भाग लिया। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई आदि शहरों सहित देश के अलग अलग हिस्सों से आए मुद्रा व्यवसायियों ने विभिन्न तरह की मुद्राओं की खरीद बिक्री की।इस अंतरराष्ट्रीय मुद्रा उत्सव के आज दूसरे दिन करीब 1500 लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमे देश जे अलग अलग शहरों से लोग आए हुए थे. देश के पहले अंतराष्ट्रीय मुद्रा ऊत्सव में देशभर के अलग -अलग शहरों से आये संग्रहकर्ता और व्यवसाइयो ने मिलकर 70 अलग अलग स्टाल लगाए.
Published on:
26 Dec 2022 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
