
WEST BENGAL WOMENS DAY 2023-नारी ममता का मंदिर: मुनि जिनेश कुमार
BENGAL WOMENS DAY 2023-कोलकाता/रिसड़ा। नारी ममता का मंदिर, दिल का दरिया, विनय का वैभव, समर्पण की साधना है। मुनि जिनेश कुमार ने यह बात कही। मुनि जिनेश कुमार ठाणा -3 के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा सम्मान एवं तालमेल कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल रिसड़ा सेवक संघ में किया गया। मुख्य अतिथि पियाली विश्वास रिसड़ा थाना अधिकारी, मुख्य वक्ता सूरज बरडिय़ा (मुख्य ट्रस्टी अ.भा.ते.म.म.) प्रेरक वक्ता पूजा रितु बोथरा (मोटीवेशनल स्पीकर), राष्ट्रीय बंगाल प्रभारी सोनम बागरेचा, पार्षद शशि सिंह आदि की विशेष उपस्थिति रही। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि जिनेश कुमार ने कहा दुनिया को संवारने व सजाने वाली व संस्कृति को सुरक्षित रखने वाली एक विशिष्ट शक्ति का नाम नारी है। नारी समाज की संरक्षिका है। भारत की नारी तप, त्याग, शक्ति व संयम की जीवंत प्रतिमा है। वह अंधकार से घिरे संसार में मानवता की जगमगाती तारिका है। पति के लिए चरित्र, संतान के लिए ममता, समाज के लिए - शील, विश्व के लिए दया, जीवमात्र के लिए करुणा संजोने वाली प्रकृति का नाम नारी है। उन्होंने कहा कभी पीपल के पत्तों जैसे मत बनिये जो वक्त आने पर सुखकर गिर जाते हैं। जिन्दगी में हमेशा मेहन्दी के पत्तो की तरह बनिए जो खुद घिसकर भी दूसरों की जिंदगी मे रस भर देती है। इस अवसर पर मुनि परमानंद ने कहा नारी जाति का सम्मान व गौरव है। बाल मुनि कुणाल कुमार ने सुमधुर गीत का संगान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पियाली विश्वास ने कहा- एक नारी ही है जो घर और बाहर दोनों संभालती है। मुख्य वक्ता सूरज बरडिया ने कहा भारतीय महिला होना गौरव की बात है।
---
सोच अवश्य स्मार्ट रखें
महिला समर्पित, रक्षिता, रोहिणी का दायित्व निर्वाह करती है। प्रेरक वक्ता पूजा रितु बोथरा ने कहा स्मार्ट फोन रखें या नहीं पर सोच अवश्य स्मार्ट रखें। शाखा प्रभारी सोनम बागरेचा ने अपने विचार व्यक्त किए। शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल के प्रेरणा गीत के संगान से हुआ। स्वागत भाषण रिसड़ा तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सूर्या महनोत ने दिया। महिला दिवस पर ते.म.म. कि सदस्याओं ने व कन्या मंडल ने गीत का संगान किया। आभार ज्ञापन मंत्री सुनिता सुराणा ने किया। संचालन मधु महनोत ने किया। रिसड़ा थाना अधिकारी पियाली विश्वास को तेरापंथ महिला मंडल रिसड़ा द्वारा प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया। उत्तरपाड़ा से मंत्री सुमन सिघीं व सहमंत्री ललिता खटेड़ सहित अन्य उत्तरपाड़ा महिला मंडल की सदस्यों की मौजूदगी रही।
Published on:
12 Mar 2023 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
