20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

WEST BENGAL HOLI MILAN 2023-होली मिलन उत्सव में हुआ मेल-मिलाप

चूरू नागरिक परिषद, रामदेव बाल मंडल का होली मिलन उत्सव    

Google source verification

BENGAL HOLI MILAN 2023-कोलकाता। चूरू नागरिक परिषद और रामदेव बाल मंडल के होली मिलन उत्सव में समाजजनों का मेल-मिलाप हुआ।चूरू नागरिक परिषद ने रविवार को अतिन्द्र बैंक्वेट हॉल में होली मिलन का आयोजन किया। अध्यक्ष बीएल सोती, कलकत्ता के पूर्व शेरिफ डॉ. एसके शर्मा, उद्योगपति राजेंद्र बच्चावत, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व अध्यक्ष नारायण जैन, सचिव जगत बैद, आरपी सराफ व पवन धानुका (दोनों उपाध्यक्ष) खास तौर पर मौजूद रहे। साथ में कोषाध्यक्ष सुमित सेकसरिया, कांति सुराणा, दीपक जैन, ईश्वर गोयनका, कुलदीप मनोत, विनीता, अशोक मित्तल और रीतिका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष नारायण जैन ने रामप्रसाद सराफ उपाध्यक्ष को आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। सभी ने ठंडाई, नस्ता, लंच और हॉस्पिटैलिटी का लुत्फ उठाया। गायकों गौतम हलदर और रूनी दास द्वारा फूलों की होली सहित संगीत कार्यक्रम को काफी सराहा गया। उधर रामदेव बाल मंडल द्वारा वार्षिक होली मिलन उत्सव तारकेश्वर धाम पर मनाया गया। रामदेव बाल मंडल के संस्थापक सदस्य जेठमल रंगा ने बताया कि मानव सेवा ट्रस्ट माल्या हॉट रेलवे स्टेशन के पास इसका आयोजन किया गया। गोविंदराम गोयनका, सजन सराफ, हरी प्रसाद चांडक, रवि शर्मा, राजेश करनानी, गोकुल आचार्य गोविंद पुरोहित, रमनलाल आचार्य, उत्तम रंगा मौजूद रहे। मंत्री विमल केडिया, विष्णु केडिया, नीतू केडिया, सुनील केडिया, संजय रंगा, राहुल दुबे, महिला मंडल मंत्री पिंकी केडिया, कविता माली आदि आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।