
WEST BENGAL Made world record--मकालू फतह कर विश्व कीर्तिमान बनाया
BENGAL WORLD RECIRD 2023-कोलकाता/हुगली। चंदननगर की बेटी ने दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया। जिले के चंदननगर उप शहर की निवासी पर्वतारोही पियाली बसाक ने दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची और दुर्गम चोटी पर फतह का तिरंगा लहराया है। वह पहली भारतीय महिला है जिसने मकालू पर विजय का परचम लहराया है। पियाली ने मकालू फतह कर विश्व कीर्तिमान बनाया है। चंदननगर निवासी पर्वतारोही पियाली बसाक ने फिर एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।इस बार उन्होंने मकालू चोटी पर तिंरगा लहराया है। इससे पहले पियाली बसाक अपने पिता की बीमारी की खबर पाकर दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी मकालू अभियान किए बिना ही चंदननगर लौट आई थी। पियाली बसाक की बहन तामाली बसाक ने कहा कि आज उनके परिवार और देश के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह यह खबर मिली कि पियाली ने मकालू चोटी पर तिरंगा लहराया। इसे सुनकर परिवार में खुशी का ठिकाना न रहा।
-----
6 पर्वतों पर फतह
इसके साथ ही पियाली लगभग 6 पर्वतों पर जीत का झंडा गाड़ चुकी है। एक महीने पहले पियाली ने अन्नपूर्णा चोटी पर विजय हासिल की थी। पियाली को पर्वतों पर चढऩे की लत है। उल्लेखनीय है कि मकालू 8,481 मीटर ऊंचा दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा पर्वत है।
-----
बिना ऑक्सीजन एवरेस्ट फतह किया था
यह नेपाल में माउंट एवरेस्ट से 19 किमी दक्षिण-पूर्व में महालंगुर हिमालय में स्थित है। पश्चिम बंगाल की पियाली बसाक ने बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट फतह किया था। माउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के फतह करने वाली पहली भारतीय महिला है।
Published on:
18 May 2023 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
