BENGAL CEDA AGM 2023-कोलकाता। बिजली व्यवसायियों की वृहततम संस्था कलकत्ता इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन (सीडा) की 35वीं वार्षिक आम सभा शनिवार को सम्मान समारोह के साथ हुई। बंगाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में अध्यक्ष अरविन्द तिवारी बाबा के अध्यक्षीय भाषण के साथ प्रारम्भ हुआ। उन्होंने अध्यक्षीय संबोधन में सभी शुभचिंतकों मार्गदर्शकों को याद किया। मुख्य अतिथि उद्योगपति विनय राठी ने अभिभाषण में सीडा के वर्षभर के आयोजनों की सराहना की। सभा में संस्थापक सदस्य डाक्टर बीएन सिन्हा, एसपी गुप्ता, रमेश सिंह, आनंद चांदगोठीया , जीडी भैया, केदार राठी, चन्द्रेश मेघानी, मनोज सिंघी, सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे। सहयोगी संस्था सीटा के अध्यक्ष सुनील सिंघी, सचिव आलोक सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मेहता, सीडब्ल्यूटीए अध्यक्ष सुशील पोद्दार एवं उनके कार्यकारिणी सदस्य व अन्य थे। उपाध्यक्ष दीप्ति मोदी, सह सचिव अभिषेक वर्मा, कोषाध्यक्ष तारकनाथ जयसवाल, चुनाव आयुक्त डाक्टर मुकेश सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
—–
मैन ऑफ द ईयर
संस्था के सराहनीय कार्य के लिए मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार हरेंद्र कुमार मिश्रा सोनी देवी अवार्ड, सुशील हिरावत को प्रदान किया गया। बेस्ट कन्वेनर अवार्ड में प्रकाशन उप समिति के संयोजक किशन मोहता, सामाजिक उपसमिति के संयोजक अभिषेक वर्मा, सांस्कृतिक उप समिति संयोजक सिद्धार्थ हर्ष को प्रदान किया गया। शत प्रतिशत उपस्थिति का अवार्ड हरेंद्र मिश्रा एवं सत्य प्रकाश साव को प्रदान किया गया। यंग अचीवर अवार्ड से आलोक सिंह को, सत्र का सबसे बड़ा सम्मान सीडा सम्मान से डाक्टर बीएन सिन्हा को नवाज़ा गया। एस एन मिश्रा, सन्नी अग्रवाल, जीएस पांडेय, शशांक पाल को भी उनके द्वारा किए कार्यों के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।
—-
ये भी हुए सम्मानित
प्रेसिडेंशियल एप्रिएशन अवार्ड , अध्यक्ष द्वारा विशेष कार्य सहयोग में परमानंद सिंह, सिद्धार्थ हर्ष, डाक्टर मुकेश सिन्हा, उमाकांत (बंटी) अग्रवाल, मनोज गुप्ता, गोपाल दे, बृजेश लढ्ढ़ा , किशन मोहता, अभिषेक वर्मा, दीप्ति मोदी, मिनेश ठकरार, संजय सिंघी, जितेंद्र सुराना, तारकनाथ जयसवाल, अनिल कुमार सिंह, बेनु गोपाल राठी एवं आलोक सिंह को प्रदान किया गया। अंत में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष अरविन्द तिवारी बाबा, उपाध्यक्ष दीप्ति मोदी को सम्मानित किया गया। समापन उपाध्यक्ष दीप्ति मोदी के धन्यवाद प्रस्ताव द्वारा हुआ। संचालन संजय सिंघी ने किया। डाक्टर मुकेश सिन्हा, चुनाव आयुक्त द्वारा नए सत्र के कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।