BENGAL POLITICS 2023 कोलकाता. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासिचव अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाया। शिक्षक भर्ती घोटाले के पैसे लिप्स एण्ड बाउंस कंपनी के खाते में जाने का मुद्दा उठाते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अभिषेक बनर्जी कुछ भी नहीं करने का दावा कर रहे हैं तो ईडी के पूछताछ से इतना क्यों डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी खुद को जज और साइबर विशेषज्ञ नहीं समझे। वे ऐसा कुछ भी नहीं हैं। बात यह है कि जब पूछा जा रहा है कि मंदिर में कौन है तो अभिषेक कह रहे हैं कि हमने केला नहीं खाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में सिर्फ नारद रिश्वत कांड और सारदा चिटफंड घोटाला ही नहीं हुआ है, बल्कि यहां कोयला और पशु तस्करी, चावल चोरी जैसे भ्रष्टाचार भी हैं। बंगाल में ड्रग्स माफियाओं को शरण भी दिया जा रहा है। बंगालव की सत्ता पर भ्रष्ट लोग काबिज हैं। वे गुरुवार को प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।राज्य के पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी के जेल में बंद किए जाने पर अभिषेक के सवाल उठाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब राज्य के शिक्षा मंत्री के फ्लैट से नोटों का पहाड़ मिलेगा तो केन्द्रीय एजेंसिया उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो क्या उन्हें पद्मभूषण सम्मान देने के लिए सिपारिश किया जाएगा।
—–
– शुभेन्दु पर क्यों नहीं होगी कार्रवाई – शशि पांजा
राज्य की बाल और महिला विकास और उद्योग मंत्री डॉ. शशि पांजा ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान कहते हैं कि अभिषेक बनर्जी डरे हुए है और वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पहली बात कि अभिषेक बनर्जी डरे नहीं हैं। ईडी उन्हें छू भी नहीं पाई है। दूसरी बात की भाजपा भ्रष्टाचार की बात नहीं करें। उनका नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी को वीडियों में नोट लेते दिखे गए हैं। धर्मेन्द्र प्रधान बताएं कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं जा रही है। जब शुभेन्दु तृणमूल कांग्रेस में थे तब खुद भाजपा उक्त वीडियो अपने वेबसाइड पर लोड कियाथा। जब वे भाजपा में चले गए तो वे ईमानदार बन गए।