14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-महाचतुर्थी पर महानगर में पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

भीड़ ने दिलाई सप्तमी की रात की याद, थीम आधारित पंडाल बने आकर्षण का केंद्रपुलिस को खासी मशक्कतकरनी पड़ी

2 min read
Google source verification
WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-महाचतुर्थी पर महानगर में पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-महाचतुर्थी पर महानगर में पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

BENGAL DURGA PUJA 2023-कोलकाता. महानगर में दुर्गा पूजा उत्सव के तहत महा चतुर्थी पर बुधवार को विभिन्न पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी।अनेक जगहों पर एक से बढकर एक थीम आधारित पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हैं। कहीं 6 फीट ऊंची विशालकाय अगरबत्ती तो कहीं तीन चाकार गोलपो (३ पहियों की कहानी) के साथ मंडप का निर्माण किया गया है। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब समेत कुछ मंडपों में दर्शकों की भीड़ ने सप्तमी की रात की याद दिला दी। उधर कई स्थानों पर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दक्षिण कोलकाता कीगरिया श्रीरामपुर कल्याण समिति के पूजा मंडप को देखने लोग उमड़ पड़े। महानगर में एक दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद राज्य के मंत्री अरूप विश्वास, अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी तथा अन्य को ढाक बजाते देखा गया। इस दौरान ढाक की धुन पर बांग्लादेशी अभिनेत्री जया अहसन नृत्य करती देखी गई। दक्षिण २४ परगना के बजबज इलाके में शीश महल की तरह बने पंडाल को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। महानगर के एकडलिया एवरग्रीन की दुर्गा पूजा इस बार भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोग देखने आ रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धाल नजर आए।
--

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी
पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने पर अतिरिक्त ध्यान दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। मंडपों में जैसे-जैसे रात बढ़ती गई भीड़ बढ़ती गई। इससे मंडप के पास सडक़ पर जाम लग गया। एमजी रोड समेत धर्मतल्ला, गरियाहाट, हाथीबागान चौराहे पर शाम के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

--
72 घंटे तक जलती रहेगी अनोखी अगरबत्ती

एसबी पार्क सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी ने अपने ५३वें वर्ष में यूनिक थीम एलाम नोतुन देशे (हम एक नए देश में आ गए हैं) को चुना है। जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष मंडप में ६ फीट ऊंची विशालकाय अगरबत्ती विशेष आकर्षण का केंद्र है। यह अनोखी अगरबत्ती लगातार ७२ घंटे तक जलती रहेगी। इस अगरबत्ती की सुगंध मंडप के आसपास के एक किलोमीटर दूर तक सुगंधित करेगी। इस कमेटी का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअली किया। मौके पर मंत्री दिलीप मंडल समेत अभिनेत्री संपूर्णा लाहिड़ी के साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थे। क्लब के अध्यक्ष संजय मजूमदार ने कहा कि थीम - एलाम नोतुन देशे लोगों को भा रही है।

यहां पंडाल में दिखेगी समुद्र की गहराई
बडाबाजार। समुद्र की गहराई की थीम पर आधारित मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पण्डाल का उदघाटन सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने बुधवार को किया। विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व विधायक संजय बक्शी, स्मिता बक्शी, पार्षद राजेश सिन्हा, महेश शर्मा, विनय दुबे, स्वपन बर्मन, अनिला खान, वरुण मल्लिक, रवि ओझा, चंद्रकांत सराफ, मंजर आलम रजत शर्मा, दारा सिंह, रवि तिवारी, डॉ ललन सिंह, जय प्रकाश राय, रघुनाथ अग्रवाल, बीरम प्रकाश सुल्तानिया, पार्षद रीता चौधरी आदि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के तौर पर मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य तथा विधायक मदन मित्रा को आमंत्रित किया गया था। आगन्तुकों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन के साथ पूजा पण्डाल में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। पूजा संयोजक शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल पूजा पण्डाल के माध्यम से लोगों को समुद्र की गहराई अनुभव कराने की कोशिश की है। इसके लिए नाव, मछली, गोताखोर सहित अन्य सभी चीजें पण्डाल की थीम पर आधारित है जो इसकी वास्तविकता दर्शाती है। श्रीवास्तव ने बताया कि समिति का यह ७०वां आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए पूजा के अन्य संयोजक कमल सिंह, मनोज माली, संजय गुप्ता के अलावा अध्यक्ष तपन राय, महासचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द गुप्ता, मनोज सिंह, भरत सिंह आदि सक्रिय रहे।