4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DEV DIWALI : जब हजारों दीप से जगमगा उठा गंगा घाट

कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा में प्रवाहित किए गए दीप

2 min read
Google source verification
DEV DIWALI : जब हजारों दीप से जगमगा उठा गंगा घाट

DEV DIWALI : जब हजारों दीप से जगमगा उठा गंगा घाट

कोलकाता. दिवाली के 15वें दिन कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, रिसड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों में गंगा घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित कर हर्षोल्लास से देव दिवाली मनाई गई। आरती-भजन के साथ गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने गंगा के स्वच्छ व निर्मल प्रवाह बनाए रखने की शपथ ली। गंगा तटों का नजारा अद्भुत रहा। घाटों पर दीप जला रोशन किए गए। देव दिवाली उत्सव में विभिन्न संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से मंगलवार को मयूरी और उत्तोरेर अड्डा के संयुक्त तत्वावधान में कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर देव दिवाली उत्सव के दौरान दीपदान, गंगा आरती का विशेष आयोजन हुआ। गंगा आरती में राज्य के मंत्री सुजीत बोस और सम्मेलन के चेयरमेन पूर्व विधायक दिनेश बजाज ने हिस्सा लिया।


उधर प्रभातफेरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया
हुगली. उधर हुगली जिले में मंगलवार सुबह कार्तिक देव दिवाली पर जिले के रिसड़ा समेत विभिन घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों आदि ने आस्था की डुबकी लगाई। प्रभातफेरी परिवार के तरफ से प्रभातफेरी हुआ जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्रभातफेरी के बाद इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने पंचतीर्थी स्नान किया। कार्यक्रम की अगुवाई पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने की। पांच दिन तक चला प्रभात फेरी मंगलवार को देव दिवाली के दिन संपन्न हो गया और भगवान् का वंदन कर दीप जलाकर नदी में दीप प्रवाहित किए गए। ----पौराणिक मान्यता से जुड़ा है देव दिवालीऐसी पौराणिक मान्यता है कि जिस तरह पृथ्वी पर दिवाली मनाते हैं ठीक उसी तरह दिवाली के 15वें दिन कार्तिक पूर्णिमा पर देव लोक में देव दिवाली मनाई जाती है। इस दिन नदी में दीप प्रवाहित करने पर देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्टों का निवारण करने के साथ उन्हें मनचाहा फल प्रदान करते हैं।

निर्मल गंगा चेतना मंच की 2100 दीपक से गंगा आरती
उधर देव दिवाली पर निर्मल गंगा चेतना मंच की ओर से बांधाघाट नया मंदिर में गंगा आरती का आयोजन हुआ। रंग बिरंगी रंगोली, फूलों, 2100 दीपक और लाइट से परिसर सजाया गया। विशिष्ट अथिति अशोक धनधानिया, सुधीर जालान, शशि अग्निहोत्री, रेखा शर्मा, कंचन सिकरिया, निर्मल अग्रवाल, धरमपाल प्रेमराजका, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।निर्मल गंगा चेतना मंच की कुसुम मोदी, नीलिमा सिन्हा, संजय सिंगला, किशन किल्ला, संदीप चौधरी, शंभू मोदी, श्याम अग्रवाल, अंशु जोशी, अनीता अग्रवाल, अनिता गोयनका, रेणु सिंह, कविता सिंह, अरुणा सुलतानिया, प्रवीण सिंह, पवन अग्रवाल, ललित शर्मा, संजय गोयनका, ज्योति गुप्ता, नीतू टिबरेवाल, रेखा चांगिया, आशा अग्रवाल आदि ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गंगा आरती में भाग लिया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया।