
फर्जी काल सेंटर संचालक एवं जामताड़ा गैंग सरगना कुख्यात शेख विनोद गिरफ्तार
कोलकाता
फर्जी काल सेंटर संचालक एवं जामताड़ा गैंग सरगना कुख्यात शेख विनोद को कोलकाता पुलिस ने दबोच लिया है। शेख विनोद पहले हत्या, लूट, रंगदारी वसूली जैसे आपराध करता था। विभिन्न मामलों में कईबार कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। एक मामले में लम्बे समय तक वह जेल में बंद था। कुछ महीने पहले वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से निकलने के बाद वह झारखंड के जामताड़ा के गैंग के साथ मिलकर ऑनलाइन बैंक फ्रॉड का धन्धा शुरू किया तथा। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ठगी का पैसा अपने चालक के खाते में ट्रांसफार करता था। ठगी के एक मामले में रीजेंटपार्क थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
सूत्रों के आनुसार कोलकाता में बैठकर ऑनलाइन बैंक फ्रॉड करने वालों से वह रंगदारी वसूली भी करता था। पूछताछ की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Published on:
12 Aug 2020 12:40 am
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
