
West Bengal: अब कोलकाता पुलिस का फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
कोलकाता.
उत्तर 24 परगना के बारानगर इलाके से कोलकाता खुफिया पुलिस के फर्जी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम अनिरुद्ध दत्त है। पुलिस के अनुसार वह खुद को लालबाजार में पदस्थ होने का दावा करता था। इलाके में पुलिस की वर्दी पहन कर घुमता था। नकली आईकार्ड भी रखता था। उसके पास से वर्दी और फर्जी आईकार्ड जब्त किए गए हैं। उस पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।
बारानगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पयराडांगा इलाका निवासी रथिन मलिक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अनिरुद्ध को गिरफ्तार किया गया। रथिन ने पुलिस को बताया कि कारोबार के सिलसिले में उसका अनिरुद्ध से परिचय हुआ था। अनिरुद्ध ने उससे पैसे की मांग की। इससे उसे शक हुआ और उसने पता लगाया तो जानकारी मिली कि वह फर्जी सब-इंस्पेक्टर है। फिर उसने पुलिस से शिकायत की।
सोमवार रात को बारानगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अनिरुद्ध दत्त को गिरफ्तार किया। पुलिस को अनिरुद्ध से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने एक से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी की है। अनिरुद्ध को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरास्त में भेज दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले जून महीने से अब तक राज्य में 25 से अधिक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार किए जा चके हैं।
Published on:
15 Sep 2021, 12:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.