
WEST BENGAL: पुरुलिया में छह माओवादी पोस्टर लगे मिले
कोलकाता.
पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार इलाके में छह माओवादी पोस्टर लगे रहने से सोमवार को इलाके में दहशत फैल गई। पोस्टर में मानबाजार अनुमंडल के अधिकारी और बड़ाबाजार थाने के आईसी को जान से मारने की धमकी दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से सभी पोस्टरों को हटाई।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किसने पोस्टर लगाई है। सच्चाई जानने के लिए जांच की जा रही है। वैसे स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है कि ये पोस्टर माओवादियों के नहीं हैं, क्योंकि इसी तरह के पोस्टर कुछ दिन पहले यहां से मिले थे। तब जांच करने पर भाजपा समर्थकों के नाम सामने आए थे। बहरहाल, सोमवार को सफेद कागज पर माओवादियों के अंदाज में हाथ से लिखे जो पोस्टर मिले हैं, उसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बांग्ला में पोस्टर पर यह लिखा गया है कि- सावधान रहें। आप हमारी अदालत में आमलोगों को परेशान करने के दोषी हैं। आप मौत के लिए तैयार रहें। पोस्टर में नीचे लिखा है- सीपीआई (माओवादी)। इस तरह पोस्टर के माध्यम से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों धमकाया गया है।
Published on:
7 Sep 2021, 12:29 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.