15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WEST BENGAL KALBAISHAKHI2022-कहां बंद कर दी 2500 किमी लंबी बादल की परत ने सूर्य की रोशनी, जानिए यहां

कोलकाता में कालबैसाखी, दिन में ही रात, पिछले 10 वर्षों में तीसरी सबसे तेज कालबैसाखी

2 min read
Google source verification
WEST BENGAL KALBAISHAKHI2022-कहां बंद कर दी 2500 किमी लंबी बादल की परत ने सूर्य की रोशनी, जानिए यहां

WEST BENGAL KALBAISHAKHI2022-कहां बंद कर दी 2500 किमी लंबी बादल की परत ने सूर्य की रोशनी, जानिए यहां

KALBAISHAKHI IN KOLKATA 2022-कोलकाता। कोलकाता में KALBAISHAKHI के दौरान 2500 किमी लंबी 30किमी चौड़ी बादल की परत बनी। जिसने कोलकाता में सूर्य की रोशनी को पूरी तरह बंद कर दिया और दिन में ही रात सा नजारा पैदा हुआ। पिछले 10 वर्षों में शनिवार को तीसरी सबसे तेज KALBAISHAKHI थी। रीजनल मौसम केंद्र के DIRECTOR GK DAS ने यह जानकरी दी। दास ने कहा कि शनिवार को कोलकाता में 11.4 MM RAINING रिकार्ड हुई। दास के अनुसार शनिवार की KALBAISHAKHI के दौरान 10-12 किमी ऊंची, 2500 किमी लंबी 30किमी चौड़ी बादल की परत बनी। इसने कोलकाता में सूर्य की रोशनी को एक तरह से पूरी तरह बंद कर दियाजिससे दिन में ही रात सा नजारा पैदा हुआ। शनिवार को कालबैसाखी की गति अप्रैल 2012 में 116 किमी और मई 2016 में 92 किमी के बाद सबसे अधिक थी। इस वर्ष अब तक की चार कलावैशाखियों में से इसकी गति और विनाशकारी शक्ति सबसे अधिक थी। सबसे ज्यादा बारिश कोलकाता के धापा में हुई।

टला KALBAISHAKHI का खतरा
मौसम में उतार-चढ़ाव के दरम्यान महानगर और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम तक मौसम साफ रहा और बारिश नहीं हुई। संभावना के विपरीत देर शाम तक कालवैशाखी का खतरा टल गया। जिससे महानगरवासियों ने राहत की सांस ली। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार-मंगलवार को कोलकाता समेत जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश-बिजली गिरने की भी संभावना है। कोलकाता में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सोमवार सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
---

HEAVY RAINING की संभावना
उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सभी जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।कुछ जगहों पर तूफान की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। अगले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव की भी संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। अगले दो दिनों में तापमान फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।