28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Politics over Bengal teacher recruitment scam, नागपुर में आरएसएस प्रमुख से मिलकर शुभेन्दु ने क्या की बात

भ्रष्टाचार को लेकर पश्चिम बंगाल में भूचाल आने के बीच नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात होने की खबर है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुभेन्दु के विशेष अभियान में व्यस्त होने की बात कही। तो शुभेन्दु ने मोहन भागत से क्या बात की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 30 Jul 2022, 1:33 AM IST

Politics over Bengal teacher recruitment scam, नागपुर में आरएसएस प्रमुख से मिलकर शुभेन्दु ने क्या की बात

Politics over Bengal teacher recruitment scam, नागपुर में आरएसएस प्रमुख से मिलकर शुभेन्दु ने क्या की बात

सुकांत मजूमदार बोले, विशेष अभियान में हैं शुभेन्द अधिकारी
कोलताता
भ्रष्टाचार को लेकर पश्चिम बंगाल में भूचाल आने के बीच नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात होने की खबर है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुभेन्दु के विशेष अभियान में व्यस्त होने की बात कही। तो शुभेन्दु ने मोहन भागत से क्या बात की।
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में भागवत से मुलाकात की। हालांकि सूत्रों ने यह नहीं बताया कि दोनों के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई।
शुभेन्दु अधिकारी ने ऐसे समय में मोहन भागवत से मुलाकात की है, जब शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर बंगाल की राजनीति में भूचाल आया है राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि भ्रष्टाचार उजागर होने से राज्य में पैदा हुई ताजा स्थिति और राज्य पंचायत चुनाव से पहले भागवत-शुभेंदु की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर इस बारे में शुभेन्दु अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
बड़े अभियान में व्यस्त है शुभेन्दु - सुकांत
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि शुभेंदु दा बड़े ऑपरेशन में व्यस्त हैं। मिथुन दा ने कल इसके कुछ संकेत दिए थे। इसलिए बारात में नहीं आ सके।" गौरतलब है कि कोलकाता में बीजेपी के करीबी रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तृणमूल के 38 विधायक बीजेपी से अच्छे संबंध बनाए हुए हैं. यहां तक कि 21 विधायक खुद भी मिथुन चक्रवर्ती के संपर्क में हैं। मिथुन की टिप्पणियों ने राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी थी। क्योंकि इससे पहले स्वयं शुवेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी थी कि महाराष्ट्र की तरह बंगाल में भी सरकार गिर जाएगी।