9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो टीएमसी के साथ नहीं, वह बंगाली नहीं; उसे…ममता के सामने यह क्या बोल गई महुआ मोइत्रा

Bengal Politics: टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने पार्टी के मंच से कहा कि जो लोग ममता बनर्जी के साथ खड़े नहीं हैं, वे बंगाली नहीं हैं।

2 min read
Google source verification

सीएम ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा (Photo-IANS)

Mahua Moitra statement controversy: बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच टीएमसी नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा का एक बयान वायरल हो रहा है। सीएम ममता बनर्जी के सामने TMC नेता मोइत्रा ने कहा कि जो लोग तृणमूल कांग्रेस के साथ नहीं हैं, वे बंगाली नहीं हैं और उन्हें बंगाल में रहने का कोई हक नहीं है। मोइत्रा के बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी ने पूछा कि जो लोग ममता बनर्जी की पार्टी की विचारधारा नहीं मानते, क्या वे बंगाली नहीं हैं?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा ने पार्टी के मंच से कहा कि जो लोग ममता बनर्जी के साथ खड़े नहीं हैं, वे बंगाली नहीं हैं। ऐसे लोगों को बंगाल की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है। वहीं, इस दौरान सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। 

विपक्ष ने साधा निशाना

टीएमसी नेता मोइत्रा का बयान वायरल होने के बाद विपक्ष ने निशाना साधा है। उन्होंने इसे तानाशाही मानसिकता वाला बयान बताया है। वहीं बीजेपी ने इसे लोकतंत्र की हत्या भी करार दिया। 

बीजेपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी प्रदेश के लोगों को धमका रही है। साथ ही कहा कि अगर टीएमसी के साथ नहीं होने वाले लोग बंगाली नहीं हैं, तो क्या 2024 के चुनावों में टीएमसी को वोट नहीं देने वाले 55 प्रतिशत लोग प्रदेश के नहीं हैं? क्या उन लोगों ने प्रदेश में रहने का अधिकार खो दिया है? 

बीजेपी ने लगाया आरोप

वहीं बीजेपी ने टीएमसी पर बंगाली होने का सर्टिफिकेट बांटने का भी आरोप लगाया है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि जहां एक तरफ टीएमसी लोगों को बंगाली होने का सर्टिफिकेट बांट रही है, वहीं दूसरी तरफ गैर-बंगाली और बाहरी लोगों को यहां से सांसद बनाया जा रहा है। यहां तक कि पार्टी को प्रतीक जैन जैसे बाहरी लोग चला रहे हैं। 

इस साल होंगे विधानसभा चुनाव

प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले राजनीतिक पार्टियों द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार बीजेपी ममता बनर्जी के किले को भेदने की पूरी तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ममता एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए जी-जान लगा रही है। मोदी सरकार को सीएम बनर्जी लगातार एसआईआर को लेकर घेर रही है।