
बंगाल में लोकतंत्र की जीत कब होगी?
प्रदेश भाजपा के महासचिव जॉय बनर्जी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की ओर से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों को लोकतंत्र की जीत करार दिए जाने का समर्थन किया और उनकी ओर से अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करने का दावा किया। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र कब जीतेगा।
कोलकाता
प्रदेश भाजपा के महासचिव जॉय बनर्जी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की ओर से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों को लोकतंत्र की जीत करार दिए जाने का समर्थन किया और उनकी और से अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करने का दावा किया। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र कब जीतेगा।
जॉय बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत को लोकतंत्र की जीत करार दिया है। सचमुच में यह लोकतंत्र की जीत है। इस बारे में हम उनका समर्थन करते हैं। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार थी। हम चाहते तो वहां पर कुछ गड़बड़ी कर सकते थे, लेकिन भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया और लोगों ने अपने इच्छानुसार मतदान किया। हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में थोड़ा पिछड़ गए। फिर भी जनता का फैसला हमारे लिए मान्य हैं। हम अपनी हार की समीक्षा करेंगे। तीन राज्यों में एक चाकेलट बम की आवाज भी सुनाई नहीं दी। लोगों ने निडर हो कर मतदान किया। ममता बनर्जी को समझ में आया कि यही वास्तविक लोकतंत्र है। ममता बनर्जी ने अप्रत्यक्ष रूप में भाजपा का समर्थन किया है। लेकिन पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है? यहां पंचायत और नगरपालिका चुनाव यहां तक कि स्कूल-कॉलेजों के चुनाव में लोगों की हत्याएं हुई हैं। पंचायत चुनाव होने के बाद अभी भी बोर्ड का गठन नहीं हुआ और 100 लोगों की हत्याएं हो गई। बंगाल में लोकतंत्र की कब जीत होगी।
Published on:
11 Dec 2018 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
