1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पुलिस देती है थर्ड डिग्री टॉर्चर तो होती है मौत : 3 पुलिस अधिकारी क्लोज

  - मुख्यालय लालबाजार ने विभागीय जांच के निर्देश दिए - सिंथी थाने में तोडफ़ोड़: 35 के खिलाफ मामला दर्ज - व्यवसायी राजकुमार साव की मौत के बाद बवाल का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 Feb 2020, 11:12 PM IST

जब पुलिस देती है थर्ड डिग्री टॉर्चर तो होती है मौत : 3 पुलिस अधिकारी क्लोज

जब पुलिस देती है थर्ड डिग्री टॉर्चर तो होती है मौत : 3 पुलिस अधिकारी क्लोज


कोलकाता

जब पुलिस देती है थर्ड डिग्री टॉर्चर तो होती है मौत । यह आरोप मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लगया है। महानगर के सिंथी थाने में सोमवार शाम पुलिस हिरासत में व्यवसायी राजकुमार साव की मौत के मामले में कोलकाता पुलिस मुख्यालय (लालबाजार) ने थाने के 3 पुलिस अधिकारियों (एसआई) को क्लोज कर दिया है। मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच डीडी विभाग की होमीसाइड कर रही है। जिन पुलिस अधिकारियों को क्लोज किया गया है उनके नाम सौमेन्द्र नाथ दास, अरविन्द दास व चिन्मय महतो हैं। इनके खिलाफ भादवि की धारा 166/166ए/342/348ए/304/34 का मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नियामानुसार तीनों पुलिस अधिकारियों का बयान रिकॉर्ड किया गया है।

पुलिस हिरासत में मौत के मामले में एक ओर जहां संबंधित पुलिस अधिकारियों को क्लोज कर इसकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है , जिन्होंने थाने में घूस कर तोड़ फोड़ की। और थाने में बाहर मारपीट की। पुलिस ने थाने में तोड़ फोड़ के आरोप में 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं 100 लोगों के खिलाफ गुटीय लड़ाई के मामले में केस दर्ज किया है। थाने में तोड़ फोड़ करने के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए थे, इन लोगों ने पुलिस गाड़ी में तोड़ फोड़ की। थाने में तोडफ़ोड़ और गुटीय मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 146/147/149/427/504/506 का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है।

पुलिस कर्मी की तबीयत बिगड़ी
पूछताछ के दौरान सिंथी थाने के एसआई सौमेन्द्रनाथ दास की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आईसीयू में हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल