
कोलकाता में कहां पर होता है डॉलर में लेने -देन ,जानिए यहां
कोलकाता (Kolkata)
भारत ही नहीं एशिया केसबसे बड़े बाजारों में से एक कोलकाता का बड़ाबाजार खुदार व्यापार के लिए मशहुर तो है ही ,यहां का आभूषण व्यापार भी विश्व प्रसिद्ध है। शायद यह वजह है कि सीमा पार से स्वर्ण तस्कर सोने के बार को बेचेने के लिए बड़ाबाजार के स्वर्ण कारोबारियों के सम्पर्क में रहते हैं। और माल पहुंचाने के बदले डॉलर में पेमेंट लेते हैं। हालां कि कोलकाता पुलिस की नजर से बच पाना तस्करों के लिए आसान नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने बड़ाबाजार से विदेशी नोटों के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सोहेल राना (40) है। वह बांग्लादेश के चांदपुर जिले के दक्षिण मतलब थाना अन्तर्गत आसीनपुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से 32 हजार 500अमेरिकी करेंसी(यूएस डालर) और बांग्लादेशी टाका मिले हैं। सोहेल ने शुक्रवार की सुबह गेदे अन्तराष्ट्रीय सीमा से भारत में प्रवेश किया था। वह तस्करी के स्वर्ण बार सोनापट्टी (बड़ाबाजार) में डिलीवरी देने के लिए आया था। एसटीएफ को ऐसी सूचना मिली थी कि अन्तरराष्ट्रीय बार्डर से एक स्वर्ण तस्कर कोलकाता में आया हुआ है। उसकी टीम पहले से सतर्क थी। स्वर्ण बॉर की डिलीवरी के बाद वापस लौटने के दौरान एसटीएफ ने उसे अमरतल्ला स्ट्रीट क्रासिंग से गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने पूछताछ करने के दौरान उसकी तलाशी ली।। उसके पास से 32 हजार 500 यूएस डालर और बांग्लदेशी नोट मिले। विदेशी करेंसी के बारे में उससे पूछताछ की गई लेकिन उसका जवाब संतोषजनक नहीं था। जांच अधिकारी उसे बड़ाबाजार थाने ले गए। आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 120बी , 413/414 का मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ ने गुरुवार को पार्क सर्कस मैदान इलाके से 7 लाख रुपए के जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।
Updated on:
4 Jan 2020, 9:08 PM IST
Published on:
4 Jan 2020, 9:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.