28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Opposition alliance: अधीर चौधरी ने ममता बनर्जी की नियत पर क्यों उठाया सवाल

भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई के महत्वपूर्ण घटक दल कांग्रेस ने गठबंधन के अन्य घटक दल तृणमूल कांग्रेस की नीयत सवाल उठाया। तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख की राज होने का दावा भी किया। ममता बनर्जी की चुप्पी के पीछे क्या राज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 11 Nov 2023, 5:18 PM IST

Opposition alliance: अधीर चौधरी ने ममता बनर्जी की नियत पर क्यों उठाया सवाल

Opposition alliance: अधीर चौधरी ने ममता बनर्जी की नियत पर क्यों उठाया सवाल


कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के किस राज की बात की

भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई के महत्वपूर्ण घटक दल कांग्रेस ने गठबंधन के अन्य घटक दल तृणमूल कांग्रेस की नीयत सवाल उठाया। तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख की राज होने का दावा भी किया। ममता बनर्जी की चुप्पी के पीछे क्या राज है।
भाजपा को केन्द्र की सत्ता से बाहर करने के लिए गठित विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई के महत्वपूर्ण घटक दल कांग्रेस ने गठबंधन के अन्य घटक दल तृणमूल कांग्रेस की नीयत सवाल उठाया। कांग्रेस ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तृणनूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाया। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनावी समर तेज हो गया है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि जब उक्त राज्यों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और समूचे विपक्ष के साथ कड़ा मुकाबला चल रहा है। पीएम मोदी हर दिन उक्त राज्यों में जाने के लिए लगभग दिल्ली छोड़ चुके हैं। पीएम मोदी कांग्रेस पर तीखा वार कर रहे हैं। लेकिन ममता बनर्जी ने चुप्पी साध रखी हैं। उनकी चुप्पी देखकर मुझे लगता है कि इसके पीछे कोई रहस्य हो सकता है।
अधीर चौधरी ने सवाल किया कि आखिर ममता की चुप्पी का रहस्य क्या है। मैं ममता बनर्जी से मतदाताओं को एक संदेश देने का आग्रह करता हूं। पांच राज्यों में भाजपा के खिलाफ चुनावी लड़ाई का नेतृत्व कर रही कांग्रेस का समर्थन करना जरूरी है, लेकिन चुप रहना आश्चर्यजनक है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव है। उक्त राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी एक के बाद एक चुनावी रैलियां कर रहे हैं और कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हमलावर हैं।