28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi and Mamta Banerjee meet: पीएम मोदी से मिलने के लिए 17 मिनट पहले क्यों पहुंची ममता

प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक समाप्त हो गई। दोनों के बीच लगभग 50 मिनट बैठक हुई। शुक्रवार शाम 4.30 बजे दोनों की मुलाकात होने वाली थी। लेकिन वे वहां 4.13 बजे ही पहुंच गई और दोनों की बैठक शुरू हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 5 Aug 2022, 5:47 PM IST

PM Modi and Mamta Banerjee meet: पीएम मोदी से मिलने के लिए 17 मिनट पहले क्यों पहुंची ममता

PM Modi and Mamta Banerjee meet: पीएम मोदी से मिलने के लिए 17 मिनट पहले क्यों पहुंची ममता

मोदी और ममता बनर्जी की मुलाकात खत्म, शाम छह बजे राष्ट्रपति से भी करेंगी मिलेंगी
कोलकाता
प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक समाप्त हो गई। दोनों के बीच लगभग 50 मिनट बैठक हुई। शुक्रवार शाम 4.30 बजे दोनों की मुलाकात होने वाली थी। लेकिन वे वहां 4.13 बजे ही पहुंच गई और दोनों की बैठक शुरू हो गई। बैठक के बाद संवाददाताओं से बिना बातचीत किए ही ममता वहां से निकल गईं।
ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार से दिल्ली में हैं। इस बीच शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव होने वाला है, जिसमें तृणमूल के सांसद हिस्सा नहीं लेंगे।
अपने चार दिवसीय इस दौरान के दौरान ममता कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं से मिल सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सात अगस्त यानि शनिवार को हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पहुंचते ही ममता पार्टी के सांसदों से मिलीं और संसद सत्र की पूरी जानकारी ली। उन्होंने साथ ही 2024 आम चुनावों का रोडमैप पर भी चर्चा की। उन्होंने सांसदों से पश्चिम बंगाल के सात नए जिलों के नामों पर भी सुझाव मांगे। उसके बाद सात अगस्त को ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी। ऐसा अनुमान है कि ममता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं।