20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chief minister : ममता बनर्जी पर क्यों लगा हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप

अमित शाह क्यों सीबीआई से कराना चाहते है जगद्दल हमले की जांच  

2 min read
Google source verification
Chief minister : ममता बनर्जी पर क्यों लगा हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप

Chief minister : ममता बनर्जी

किसने की मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी सांसद अर्जुन सिंह और उनके विधायक बेटे पवन सिंह पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। दूसरी ओर पार्टी नेता मुकुल राय ने इस हमले को अर्जुन सिंह की हत्या कराने की सोची समझी साजिश करार दिया। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की।

अर्जुन सिंह और भाटपाड़ा से विधायक पवन सिंह पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी कमेटी के सदस्य मुकुल राय ने इस दिन कहा कि दोनों भाजपा नेताओं पर सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया है। इसमें पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से लिप्त है।

मुकुल राय ने दावा किया कि पुलिस ने अर्जुन सिंह को फोन कर भाजपा विधायक पवन सिंह पर हुए हमले के विरोध में विरोध में रास्ता रोक कर धरना प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए लिए आग्रह किया था। पुलिस की बात सुन कर अर्जुन सिंह पार्टी कार्यकताओं को समझा कर हटाने गए तो बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने लाठी चार्ज करवा दिया।

मुकुल राय ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अर्जुन सिंह की हत्या कराना चाहती है और इस साजिश में वे भी लिप्त हैं। इस लिए उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अमित शाह ने इस दिन ट्वीट कर कहा कि पुलिस घटना की सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। इस लिए वे इस घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि मनोज वर्मा ने पुलिस से पहले फोन करवा कर अर्जुन सिंह को बुलाया और जब वे वहां घटना स्थल पर गए तो पुलिस आयुक्त ने अपनी रिवॉल्वर की बट से मार कर अर्जुन सिंह का सिर फोड़ दिया।