19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी पर बुरी नजर रखने को लेकर पति को काट डाला

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक महिला ने बेटी पर बुरी नजर रखने को लेकर पति की हत्या कर दी

2 min read
Google source verification
kolkata

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक महिला ने बेटी पर बुरी नजर रखने को लेकर पति की हत्या कर दी। ममता कालिंदी नामक महिला ने पति को कुदाल से काट डाला। यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट के कर्बला चाय बागान इलाके की है। ममता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। खून से सना कुदाल भी जब्त कर लिया गया है। बानरहाट थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत व्यक्ति का नाम दुर्गा कालिंदी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया है कि उसका पति दुर्गा कालंदी चरित्रहीन था। बेटी पर बुरी नजर रखता था। पिछले कुछ दिनों से जब कभी भी उसे अकेले में पाता था उसके साथ अश£ील हरकतें करता था। कई बार उसने पति को समझाया, कई बार झगड़ा और मारपीट भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बुधवार की रात उसने सारी हदें पार कर दी। रात में शराब पीकर घर आया और २२ साल की बेटी को दबोच लिया। उसकी आबरू लूटने की कोशिश करने लगा। बेटी की चीख सुनकर जब वह पहुंची और उसे हटाने की कोशिश की तो उसे मारने-पीटने लगा। उसे मारपीट कर दुबारा बेटी को दबोच लिया। फिर बेटी की आबरू बचाने के लिए उसने पास पड़े कुदाल उठा कर उस पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार किए। काफी देर बाद आसपास के लोग पहुंचे और दुर्गा को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममता की बेटी ने मां के बयान की पुष्टि की है। उसने पुलिस के समझ बयान दिया है कि उसका पिता उस पर बुरी नजर रखता था। यह कर्बला चाय बागान इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इलाके में सनसनी फैली हुई है।