
घर बैठे चिड़ियाघर का नजारा देख सकेंगे, आज होगा एप्प का उद्घाटन
कोलकाता
घर बैठे बोर रहे है तो घबराइए नहीं अपने बच्चों के साथ बैठकर चिड़ियाघर का नजारा देख सकते है। इसके लिए नए एप्प का उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा। सूत्रोंके अनुसार गुरुवार को वन विभाग एक एप्प लॉन्च करने जा रहा है जिसके जरिए चिड़ियाघर के जानवरों को घर बैठे देखा जा सकता है। पश्चिम बंगाल चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव विनोद कुमार यादव ने बताया कि, “इस एप्प में मनोरम दृश्य प्रणाली होगी। जिसके माध्यम से चिड़ियाघर में जानवरों का स्थान देखा जा सकता है। अधिकारियों का दावा है कि चिड़ियाघर आने पर भविष्य के आगंतुकों के लिए यह एप्प बहुत उपयोगी होगा। इसके साथ चिड़ियाघर में किसी भी पशु पिंजरे के स्थान के लिए एक गाइड होगा। इसी समय से एप्प के माध्यम से चिड़ियाघर का नजारा देख सकेंगे। प्रत्येक जानवर का विवरण उस एप्प में होगा। बंगला और अंग्रेजी दोनों में पशु पक्षियों के बारे में पढ़ सकेंगे। यदि आप पढ़ना नहीं चाहते हैं, तो आप दोनों भाषाओं में ऑडियो के माध्यम से जानवरों के बारे में सुन सकते हैं। केवल अलीपुर चिड़ियाघर ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी चिड़ियाघरों में भी यही व्यवस्था होगी। मालूम हो कि कोरोना के काकरण 17 मार्च से चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए बन्द रखा गया है।
Published on:
24 Apr 2020 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
