3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीपुर चिडिय़ाघर में बैरियर पार कर शेर के बाड़े में घुसा युवक, हमले में बुरी तरह हुआ घायल

एक युवक चिडिय़ाघर में शेर के बाड़े में घुस गया

2 min read
Google source verification
अलीपुर चिडिय़ाघर में इसी जगह शेर के बाड़े में घुसा था युवक। घटना के बाद उत्सुक दर्शक जगह और शेर को देखने पहुंचे।

अलीपुर चिडिय़ाघर में इसी जगह शेर के बाड़े में घुसा था युवक। घटना के बाद उत्सुक दर्शक जगह और शेर को देखने पहुंचे।

कोलकाता. अलीपुर स्थित चिडिय़ाघर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक चिडिय़ाघर में शेर के बाड़े में घुस गया। युवक को अपनी ये हरकत भारी पड़ी और शेर ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। इस युवक का नाम गौतम गुछाई है। वह पूर्व मेदिनीपुर जिले का रहने वाला है। युवक ने ये कदम क्यों उठाया? इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। चिडिय़ाघर में मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक शेर के बाड़े में घुस गया। युवक बैरियर पार कर बाड़े में मौजूद एक पेड़ पर चढ़ गया था। उसके बाद जब वह पेड़ से उतरने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान शेर ने उस पर हमला कर दिया। शेर के हमले के बाद वह घायल हो गया और मदद के लिए चीखने लगा। इससे दर्शकों की भीड़ इक_ा हो गई। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। बाद में चिडिय़ाघर के कर्मचारियों की मदद से उसे बाड़े से बाहर निकाला गया और एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया।

चिडिय़ाघर प्रबंधन ने शुरू की जांच
चडिय़ाघर प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहा है कि आखिर कैसे वह युवक शेर के बाड़े में घुस गया। जांच की जा रही है कि युवक मानसिक रूप से स्वस्थ है या फिर वह नशे में था। यह जांच भी की जा रही है कि उस समय बाड़े के आस-पास कोई कर्मचारी क्यों नहीं था। अगर आस-पास कर्मचारी थे तो उन्होंने युवक को रोकने की मदद क्यों नहीं की?

दिल्ली में भी घटी थी दिल दहला देने वाली इस तरह की घटना
मालूम कि इसके पहले दिल्ली के चिडिय़ाघर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। सफेद बाघ ने 18 फुट गहरे बाड़े में कूदे 20 वर्षीय युवक को खींचकर बेरहमी से मार डाला था। इससे पहले युवक मकसूद करीब 15 मिनट तक बाड़े में जिंदा रहा था। लगभग 10 मिनट तक तो वह बाघ के सामने हाथ जोडक़र बैठा रहा और जान बख्श देने की भीख मांगता रहा। बाघ ने शुरुआत में उस पर हमला नहीं किया था। इस बीच बाड़े के बाहर जमा हुई भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी ने बाघ को पत्थर मार दिया। इससे बाघ हिंसक हो गया और युवक की गर्दन में दांत गड़ा दिया। दो दफा गर्दन पर वार कर उसने मकसूद की जान ले ली थी। इस युवक की दिमागी हालत कमजोर थी।

Story Loader