
शादी के 28 दिनों बाद युवती की मौत
- साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
पश्चिम बर्दवान . पश्चिम बर्दवान के फरीदपुर के लाउदोहा बनग्राम में शादी के 28 दिनों बाद युवती की रहस्यमय स्थितियों में मौत हो गई। मृतका का नाम तनया दे (22) है। फरीदपुर थाने की पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनया की शादी 28 दिनों पहले लाउदोहा के रहने वाले मिठाई व्यवसायी सुमन्त दे के साथ हुई थी। सूत्रों के अनुसार शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। घरवालों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह सुमन्त ने घरवालों को फोन करके बताया कि तनया ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके वाले घर पहुंचे तो देखा कि तनया का शव फंदे से हटाकर जमीन पर सुला दिया गया था। मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इस घटना से सभी काफी दुखी है।
शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि आत्महत्या के लिए कोई दोषी नहीं है। मायके वालों का कहना है कि यह सुसाइड नोट फर्जी है। पुलिस भी देख रही है कि मृतका की हत्या हुई है या आत्महत्या, मामले की जांच कर रही है।
खाते से गायब हुई राशि, थाने में मामला दर्ज
- बैंक वालों ने मदद से इंकार कर दिया
बनगांव . बनगांव टेगरा कॉलनी निवासी सबिता हालदार ने अपने बैंक खाते से राशि गायब किए जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनके बैंक खाते में घर निर्माण की सरकारी योजना की राशि जमा हुई थी। किसी अनजान व्यक्ति ने 23-24 जून को १४ सौ रुपए आहरित कर लिए। जब उन्होंने बैंक से सम्पर्क किया तो बैंक वालों ने मदद से इंकार कर दिया। इसके बाद सबिता ने बनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे इसकी जांच कर रहे हैं।
Published on:
25 May 2018 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
