
CG Breaking: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के जवान ने अपने घर पर ही पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हरिलाल नाग पिता लक्खू राम नाग मूलतः उरंदाबेड़ा थाना इलाके के बारदा का निवासी था जो धनोरा थाने में पदस्थ था। और वह रोजाना की तरह ही धनोरा थाने से सूचना संकलन के लिए अन्य जवानों के साथ गया हुआ था।
जब वापसी के दौरान उसने अपने अन्य सहकर्मियों से यह कहते हुए अपने घर चला गया कि, उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है, लेकिन जब वह थाने वापस नहीं लौटा तब यह मामला सामने आया। बताया जा रहा है मृतक जवान पिछले छह माह से वह धनोरा थाने में पदस्थ था। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि, जवान हरीलाल नागकी धनोरा थाने में पोस्टिंग थी। वह फरसगांव ब्लॉक के बारदा गांव का रहने वाला था। हरीलाल छुट्टी पर अपने गांव गया था, वहीं उसने खुद को गोली मारी है। फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
Published on:
10 Nov 2024 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
