
नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर पुलिस अधिकारी को दौड़ाया
Villagers ran the police officer: रविवार की दोपहर अचानक उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब नाराज ग्रामीणों ने एक पुलिस अधिकारी को बीच सड़क पर दौड़ाया। मामला कोंडागांव जिले के चीजडोंगरी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ग्राम चीजडोंगरी में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले युवक को पुलिस आरोपी बनाकर उठा ले आई थी। जिसके बाद से ग्रामीण आक्रोशित थे। इसी मुद्दे को लेकर रविवार की दोपहर बढ़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और कोतवाली का घेराव करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच हल्की झुम्मा-झूटकी भी हुई।
पुलिस अधिकारी को दौड़ने की नौबत
बताया जा रहा है कि, शनिवार को जिस पुलिस अधिकारी ने घायल महिला को उठाकर हॉस्पिटल भेजा था। ग्रामीण उसी पुलिस अधिकारी से रविवार को बहस करने लग गए थे और महिलाओं के उग्र होते ही पुलिस अधिकारी को दौड़ने की नौबत आ गई। एसडीओपी अमितेश सिंह ने बताया कि, यहाँ पहुचे ग्रामीणों की बात सुनी गई है और उन्हें समझाइश देकर गांव भेज दिया गया है।
Published on:
01 Jan 2023 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
