Bastar News: इस दुर्गम पहाड़ी गांव में मात्र 70 घर हैं, जहां से नजदीकी कस्बे तक पहुंचना भी एक चुनौती है। ऐसे कठिन हालात में भी हीरा सिंह गोटा के दो बेटे-कुंवर सिंह गोटा और सोनूराम गोटा-अपने बच्चों को सेना तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। कुंवर सिंह गोटा का बेटा मनोज कुमार गोटा थलसेना की 501 बटालियन में है और वर्तमान में कुपवाड़ा में तैनात है।