
CG Road accident: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कोंडागांव जिले के घोड़ागांव के निकट आज की दोपहर तकरीबन 3:30 बजे भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौत हो गई। (BJP Leader death in road accident) हादसे में भाजपा कार्यालय पर गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय कोंडागांव से जगदलपुर की ओर अपने निजी कार्य से एसयूवी वाहन में सवार होकर जा रहे थे। तभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार में सवार भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौत हो गई तो। वहीं भाजपा कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
Published on:
06 Mar 2024 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
