
ट्रक और बस में जबरदस्त भिड़ंत (Photo source- Patrika)
CG News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब एक तेज रफ्तार यात्री बस और लोहे के गाडर से लदा ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। घटना ग्राम बटराली के पास की है, जहां ओवरटेक की लापरवाही के चलते यह टक्कर हुई।
गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, केवल बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री बस अत्यधिक गति से चल रही थी और आगे चल रहे वाहनों को ओवरटेक करते हुए अचानक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।
ट्रक में भारी लोहे के गाडर लदे हुए थे, जिससे टक्कर का प्रभाव और भी गंभीर हो सकता था। लेकिन चालक की सूझबूझ और यात्रियों की किस्मत से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
CG News: दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे हटाकर यातायात बहाल किया गया, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर यात्री बसें अत्यधिक गति से चलती हैं और ओवरटेक के दौरान लापरवाही बरती जाती है, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बस चालकों पर निगरानी और गति पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही की गंभीरता को दर्शाता है।
Updated on:
31 May 2025 12:28 pm
Published on:
31 May 2025 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
कोंडागांव में बड़ा सड़क हादसा, रॉयल बस और ट्रक की टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, 12 से अधिक यात्री घायल

