CG News: महिला बाल विकास में पदस्थ सुपरवाइजर रमादेवी पटेल ने बताया कि, वह आंगनबाड़ियों का जांच निरीक्षण करती रहती हैं इस दौरान कुछ आंगनबाड़ियों में कमी देखने को मिली जिसके एवज में मुझे कार्यकर्ताओं के द्वारा पैसे दिए गए हैं, जिसे मैं अपने पास रखी हूं उन्होंने यह भी बताया कि, इसकी जानकारी मैंने अपने उच्च अधिकारियों को भी दे दिया है। अब देखना होगा कि, विभागीय नियम-कायदों को दरकिनार कर जांच के नाम पर अवैध उगाही करने वालों पर विभाग आखिर किस तरह से कार्रवाई करता है।