जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पोर्टल उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने और बिक्री बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। पोर्टल पर पंजीकृत इकाइयों को कीवर्ड आधारित असीमित निविदा अलर्ट, वैश्विक अनुबंध निविदाएं, सरकारी योजनाओं से संबंधित लिंक, कच्चे माल एवं खरीद-बिक्री की जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।