अस्पताल से मिली जानकारी और मोबाइल नंबर के आधार पर पूछताछ में पता चला कि मृतक का नाम धर्मवीर नेताम है, जो नगरी, जिला धमतरी का निवासी था। अस्पताल के रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि 27 जून को उसे उसका मित्र विदेश मरकाम इलाज के बहाने अस्पताल से ले गया था। साक्ष्यों के आधार पर दोनों को निगरानी में रखा गया। थाना माकड़ी और साइबर टीम ने घेराबंदी कर विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में विदेश मरकाम ने कबूल किया कि उसका मृतक की पत्नी रवीना से प्रेम संबंध था।