16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव

Keshkal Ghat: केशकाल घाट में आवागमन शुरू, पहले ही दिन वाहनों की लगी लंबी जाम, देखें VIDEO

Kondagaon News: बस्तर की लाइफ लाइन NH- 30 में आवागमन शुरू होते ही केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली है।

Google source verification

Keshkal Ghat: छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफ लाइन NH- 30 में आवागमन शुरू हो गया है। वहीं आवाजाही के शुरू होते ही केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली है। जिसके कारण वाहनों की लंबी- लंबी कतारे लग गई है। जिसके चलते छोटे बड़े सभी वाहन जाम में फंसे हुए है। वहीं मौके पर मौजूद केशकाल पुलिस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि डेढ़ माह से भी ज्यादा समय तक बस्तर की लाइफ लाइन माने जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पढ़ने वाले केशकाल घाट में चले मरम्मत व नव निर्माण के चलते इस घाटमार्ग को बाधित कर दिया गया था। इसके साथ ही वाहनों को डाइवर्ट कर अन्य मार्गो से रायपुर व संभागीय मुख्यालय की ओर भेजा जा रहा था। घाट मार्ग में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 3 जनवरी की सुबह 6:00 बजे इसे आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया और घाट मार्ग को जैसे ही खोला गया कुछ समय बाद यहां एक लंबा जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

हालांकि समय रहते प्रशासन व पुलिस के जवानों ने घाट मार्ग को एक बार फिर वन वे करते हुए बाधित हुए वाहनों को धीरे-धीरे कर निकालने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यहां जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। जिसके चलते केशकाल नगर से होकर गुजरने वाली इस राष्ट्रीय राजमार्ग में लंबी जाम की स्थिति देखने को मिली।