संस्कार अभियान पहला कदम के नाम से आरंभिक बाल्यावस्था शिक्षा गतिविधि कोश के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब सिलेबस में शारीरिक विकास, बैद्विक विकास, भाषा विकास, सृजनात्मक विकास, शालापूर्व तैयारी एवं शालापूर्व तैयारी गणित आदि की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण लेकर लौटे कार्यक्रम अधिकारी मुक्तानंद खुटे ने बताया कि यह योजना अभी शुरू होने को है।