अभी फसल कटी भी नहीं है और किसानों के पास खरीदार पहुंच रहे हैं। अब किसान अपनी शर्तों पर धान बेचेंगे और अच्छा खासा लाभ कमाएंगे। आकर्षक पैकेजिंग व इसकी टैगलाइन व्यापारियों को लुभा रही है। इसकी टैगलाइन है टेस्ट द ट्रैडिशन। इस तरह बाजार की मांग के अनुरूप विशुद्ध जैविक उत्पाद किसान उपलब्ध करा रहे हैं। मेट्रो सिटी में ज्यादा लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। बिग बाजार, वॉल मार्ट जैसी कंपनियों के ग्राहक जैविक उत्पादों की मांग कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप यह कंपनियां जैविक उत्पादों को अच्छा मूल्य प्रदान करने के लिए खड़ी है। कुछ कंपनियां तो शुद्धता के प्रचार प्रसार पर ही लाखों गला रही है। जाहिर है कि ऐसी कंपनियां भी दक्षिण बस्तर के इस जिले के किसानों के चक्कर काटती नजर आ रही है।