
Naxal Encounter: कोंडागांव-नारायणपुर के सीमा से सटे किलम -बरगुम क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर कोंडागांव DRG/Bastar Fighters टीम माओवादी विरोधी अभियान पर मंगलवार 15 अप्रैल कों निकली थी। अभियान के दौरान मंगलवार की शाम सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद हुए।
Naxal Encounter: मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर (East Bastar Division)का खूंखार माओवादी कमाण्डर DVCM हलदर एवं ACM रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली। मारे गए माओवादी पर 08.00 लाख एवं 05.00 लाख खुल 13 लाख का इनाम घोषित है। मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 Rifle एवं अन्य हथियार, विस्फोटक, एवं माओवादी सामग्री बरामद हुआ।
Updated on:
16 Apr 2025, 8:52 AM IST
Published on:
16 Apr 2025, 8:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.