
सांकेतिक तस्वीर
Shikshak Bharti: केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधार करने के लिए एकलव्य आवासी विद्यालय की स्थापना किया गया है जिसमें 8-10 वर्षों से अतिथि शिक्षक के रुप में अपनी सेवा दे रहे सैकडों शिक्षक आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही बेरोजगार हो चुके हैं।
Shikshak Bharti: इन अतिथि शिक्षकों ने बताया कि आवासीय विद्यालय में हमारे ही राज्य के लोग कार्य कर रहे थे जिन्हें हटा कर आज अन्य राज्यों के शिक्षकों को रोजगार दिया गया है छतीसगढ़ में भाजपा सरकार आते ही ये अतिथि शिक्षक आज दर बदर की ठोकर खाने में मजबूर हो चुके हैं पर इस सरकार में इनकी सुध लेने वाला आज कोई भी नहीं है।
सरकार बनते ही सभी राजनेता अपने राज्य के लोगों को रोजगार दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आती है मगर आज छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी के आर्थिक स्थिति में संकट आ चुका है, पूर्व वर्ती सरकार में शिक्षा को बढ़ावा देने के स्वामी आत्मानंद विद्यालय की स्थापना किया गया जिसमें मूल निवासियों को प्राथमिकता के साथ रोजगार दिया साथ ही अन्य शिक्षक की भी भर्ती हुई। मगर भाजपा ने इन अतिथि शिक्षक को रोजगार के बेहतर सुविधा देने के बजाए इन अतिथि शिक्षकों साय साय नौकरी से निकलने का काम किया है।
Updated on:
29 Jun 2024, 8:04 AM IST
Published on:
28 Jun 2024, 2:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.