
Weather Alert: आकाशीय बिजली की चपेट में आई 3 युवतियां , एक की हालत गंभीर
CG Kondagaon News : मौसम खराब होने के कारण बारिश के साथ-साथ जोर की बिजली भी कड़क रही थी। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें ३ युवतियां बिजली की चपेट में आ गई। यह खबर कोण्डागांव से है , जहां खेत में मक्का तोड़ रही 3 युवतियां आई आकाशीय बिजली की चपेट में मूर्छित होकर गिरी। जिन्हें जैसे-तैसे कर लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल। ( CG News) मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर मकड़ी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम हाड़ीगांव में खेत में मक्का तोड़ रही दो युवतियां व एक महिला अचानक बारिश होने की वजह से पास के ही एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी।
अकाशीय बिजली गिरने से हुई
इसी दौरान गरज चमक के साथ अकाशीय बिजली गिरने से वे बेहोश हो गई जिन्हें उपचार के लिए माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। (Kondagaon breaking news) जिनमें से एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है मूर्छितों में दसबती सोरी पिता सुखमन सोरी 15, कमला मरकाम पति राजमन मरकाम 50 , अनीता नेताम पिता राजमन नेताम 17 शामिल हैं।
Published on:
20 May 2023 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
