बस संचालक मनमानी तरीके से बस को बुकिंग में भेज देते हैं तो कभी सवारी कम है बोल कर रद्द कर देते हैं।
केशकाल . केशकाल से रायपुर जाने के लिए महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सुबह 6.20 मिनट की जो रायपुर 10.30 बजे तक पहुंचा देती है जिसके लिए परमिट दिया गया है, अचानक रद्द कर दी जाती है। बस संचालक मनमानी तरीके से बस को बुकिंग में भेज देते हैं तो कभी सवारी कम है बोल कर रद्द कर देते हैं।
बस स्टैंड व नाका-अम्बेडकर चौक में दर्जनो यात्री भटकते रहे
इधर प्रतिदिन सुबह 6.20 में रायपुर जाने वाले केशकाल हेल्टिंग महिंद्रा ट्रेवल्स की बस रविवार सुबह भी बस स्टैंड व नाका-अम्बेडकर चौक में दर्जनो यात्री भटकते रहे । किसी को ट्रेन पकडऩा था तो किसी को हॉस्पिटल जाना था तो किसी को निजी कार्य हेतु रायपुर जाते है। महेंद्रा बस जो केशकाल बस स्टैंड से सुबह 6.15 मिनट में निकलती व 10.15 बजे तक रायपुर पहुँचती हैं वही दूसरी बस एक घण्टे बाद आती है । ये सभी यात्री आसपास के उड़ीसा, विश्रामपुरी, बडेराजपुर, धनोरा, कोंडागांव, फरसगांव सहित कई गांवों से यात्री सुबह-सुबह रायपुर जाने पहुंच जाते हैं।
यात्रियों ने फि र से विश्रामपुरी से रायपुर बस चालू करवाने की मांग की है
केशकाल पहुंचते ही पता चलता है रायपुर जाने वाली महेंद्रा ट्रेवल्स की बस को रद्द कर दिया है। हमेशा की तरह केशकाल हेल्टिंग रविवार को भी मनमानी करते बन्द कर दिया। यदि विश्रामपुरी से चल रही महेश बस चालू रहता तो इतनी परेशानी नही होती । यात्रियों ने फि र से विश्रामपुरी से रायपुर बस चालू करवाने की मांग की है। एक ओर आरटीओ बस को चलने परमिट दे रही हंै वही बस वाले मनमानी करते अन्यत्र बुकिंग भेज रहे हैं व जब चाहे रद्द कर देते है जिससे यात्री बस के इंतजार में परेशान हो जाते हैं। अब प्रशासन व आरटीओ विभाग को गंभीरता से सोचना चाहिए।
विश्रामपुरी से प्रतिदिन चलने वाली बस के परमिट को करवाया रद्द
महेश ट्रैवल्स की बस जो विश्रामपुरी से प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे निकलती व रायपुर सुबह 10 बजे पहुंचा देती है । विश्रामपुरी से महेश ट्रेवल्स बस प्रारंभ होने से यात्रियों में काफ ी उत्साह था और प्रतिदिन दर्जनों यात्री यात्रा करते थे। कई महीने चलने के बाद अचानक कुछ दिन पूर्व कांकेर रोडवेज ने कोर्ट स्टे लगवा कर महेश ट्रेवल्स बस जो विश्रामपुरी से रायपुर चल रही थी इस बस का परमिट को रद्द करवा दिया । जिसके चलते अब प्रतिदिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । समय रहते राजधानी पहुंचने से लोग काफ ी उत्साहित थे। लेकिन अचानक कुछ दिनों से महेश ट्रैवल्स की बस नहीं आने से लोगों में नाराजगी व चर्चा का विषय बन गया । महेश ट्रैवल्स के ड्राइवर से इसकी जानकारी लिया गया तो बताया कि कांकेर रोडवेज के द्वारा परमिट को रद्द करवा दिया गया है जिसके चलते विश्रामपुरी से रायपुर बस बंद कर दिया गया । यदि जगदलपुर से सुनवाई होता है तो फि र से यह गाड़ी चल सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व-एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि, जिस गाड़ी का परमिट सुुबह के लिए दिया गया हैं उसे उसी समय पर चलना रहता है यदि वह बस फेल व बुकिंग किया गया हो तो उसके स्थान पर दूसरे बस को भेजना चाहिए । जांच की जावेगी यदि सही पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जावेगी।