कर्मचारियों का कहना है कि कोरबा क्षेत्र की कालोनियां खदान खोलते समय बनाई गई थी। कोरबा कोलयरी के कार्यकाल में पंप हाऊस व पंद्रह ब्लाक कालोनी के बाद एक एक करके जेपी नगर, सुभाष ब्लाक, एसबीएस कालोनी का निर्माण किया गया। कोरबा पश्चिम क्षेत्र में कालोनियों की स्थापना की गई। शुरू में कालोनी की देखरेख समय पर की गई। समय बीतने के साथ यह कार्य नहीं हो पाया। इससे उपलब्ध कराई गई सुविधाएं दम तोडऩे लगी। अब समस्याओं की सुध लेते हुए इनका निराकरण किया जा रहा है।