
यहां हर दिन आवारा कुत्ते 12 लोगों को बना रहे अपना शिकार, कब खुलेगी नींद अफसरों की?
कोरबा. शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और हमले से लोग खासे परेशान है। पिछले 8 माह में ऐसा कोई दिन नहीं गया जब लोग डॉग बाइट के शिकार ना बने हो। हर दिन एक दर्जन लोगों के डॉग बाइट(Dog Bite) के शिकार होने के बाद अब जाकर निगम ने आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी करने का फैसला लिया है।
दो साल पहले नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी शुरू की गई थी। भिलाई की कंपनी को इसके लिए काम दिया गया था। शहर भर में इस दौरान 1700 आवारा कुत्तों की नसबंदी कराकर उनका टीकाकरण किया गया था। इसका काम चल ही रहा था। इसी बीच जब भुगतान करने की बात आई तो विवाद होने की वजह से काम रोककर कंपनी वापस चली गई। दरअसल जिस रेट पर निगम और कंपनी के बीच करार हुआ था। उससे अधिक की मांग पर कंपनी अड़ गई। बताया जा रहा है वेटनरी डॉक्टर द्वारा अपना अलग से शुल्क इसमें जोडऩे की बात कही जा रही थी।
जबकि निगम अनुबंध रेट पर ही शुल्क अदा करना चाहता था। लेकिन जब बात नहीं बनी तो कंपनी के लोगों ने बोरिया बिस्तर बांधकर चलते बनी थी। इसके बाद से यह अभियान ठंडा पड़ा हुआ था। अब जाकर नगर निगम द्वारा फिर से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। एजेंसियों से आवेदन मंगाए गए हैं। एक से डेढ़ महीने में अभियान फिर से शुरू करने की तैयारी है।
लक्ष्य 5000 का तो वहीं अब तक 1700 ही हुआ काम
दो साल पहले कोरबा नगर निगम ने शहर में कुल पांच हजार आवारा कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन सिर्फ 1700 कुत्तों को टीकाकरण किया जा शका था। शहर का आधे दायरे से आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका भी ऑपरेशन करना था। इसके आलावा सीएसईबी, एनटीपीसी और दीपका नगर पालिका भी निगम से यह काम कराने की इच्छुक थी। लेकिन विवाद बढऩे के बाद इसका काम बंद है।
डॉग बाइट(Dog Bite) के मामले बढ़े
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो के अनुसार हर वर्ष डॉग बाइट के आंकड़े बढ़ रहे हैं। वर्ष 2017 में 2221, 2018 में 3620 और 2019 में जनवरी से अब तक की स्थिति में 2499 केस सामने आ चुके हैं। हर वर्ष बढ़ते आंकड़े निगम द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी वाली योजना की पोल खोल रहे हैं।
-आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण फिर से शुरु करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एक से दो माह के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद है।
-वीके सारस्वत, स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा
Published on:
26 Aug 2019 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
