20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाकामार बाजार में 15 किलो मछली की लूट

चाकामार के साप्ताहिक बाजार मछली विक्रेता लूट का शिकार हो गया। युवकों ने मारपीट कर 15 किलोग्राम मछली और लगभग ढाई हजार रुपए लूट लिया।

2 min read
Google source verification
चाकामार बाजार में 15 किलो मछली की लूट

चाकामार बाजार में 15 किलो मछली की लूट

पुलिस ने इस मामले में पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बालिग और चार नाबालिग है। 15 सितंबर को कोरकोमा में रहने वाला परदेशी राम सारथी चाकामार के साप्ताहिक बाजार में मछली बेचने गया था।

शाम लगभग सात बजे ग्राम चाकामार का राजवंत मंझवार, गोढ़ी में रहने वाल युवराज कुर्रे और बेंदरकोना निवासी ईश्वर यादव पहुंचे। उनके साथ नाबालिग लड़के भी थे। मछली को लेकर विवाद हुआ।

युवकों ने मारपीट करके परदेशी राम से ढाई हजार रुपए और 15 किलो मछली लूट लिया। आरोपी फरार हो गए। घटना की शिकायत रजगामार चौकी में की गई। पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है। इसमें राजवंत उम्र 34 वर्ष के अलावा चार नाबालिग शामिल है। घटना में शामिल ईश्वर और युवराज फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


बिजली कंपनी में आवास दिलाने का झांसा देकर ठगी, दो सगे भाई गिरफ्तार

बिजली कंपनी के कोरबा पूर्व कॉलोनी में एक व्यक्ति को आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

इसमें महेंद्र उर्फ मनेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 29 वर्ष और लक्की सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष शामिल है। दोनों सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि जयश्री अनंत, सरिता खलखो और विजय गोयल ने पुलिस को एक शिकायत किया था। इसमें सीएसईबी कॉलोनी में आवास दिलाने और उसमें मीटर लगाने का झांसा देकर 56 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने घेराबंदी करके महेन्द्र और लक्की को पकड़ लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए महेन्द्र कोरबा से भागकर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद चला गया था। वहां से लौटकर कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाने की तैयारी कर रहा था। वह बिलासपुर पहुंचा था कि पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके महेन्द्र को पकड़ लिया। जबकि लक्की अपने घर में मिला।