6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पकड़े जाने के डर से चोरों ने कोयला लोड ट्रेलर को छोड़ कर भागा, 25 टन कोयला जब्त

- चालक व परिचालक की तलाश में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 27, 2018

पकड़े जाने के डर से चोरों ने कोयला लोड ट्रेलर को छोड़ कर भागा, 25 टन कोयला जब्त

पकड़े जाने के डर से चोरों ने कोयला लोड ट्रेलर को छोड़ कर भागा, 25 टन कोयला जब्त

कोरबा. कोयला खदानों से कोयले की हेराफेरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। बांकीमोंगरा क्षेत्र में एसईसीएल अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर बोरी बंद कोयला जब्त किया था। अब फिर से इसी क्षेत्र से २५ टन कोयला पुलिस ने जब्त कर लिया है। आशंका जताई जा ही है कि यह कोयला खदान से चोरी कर बाहर ले जाया जा रहा था। लेकिन पकड़े जाने के डर से चोरों ने उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

बांकीमोंगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि सुराकछार मोड़ की ओर से 25 टन कोयले से भरा ट्रेलर क्रमांक सीजी जी 04 जेड- 9704 में चोरी का कोयला ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले सुराकछार मोड़ पर एक किराना दुकान के सामने ट्रेलर को खड़ी कर चालक और परिचालक भाग निकले थे, जिसके बाद बांकीमोंगरा पुलिस ने कोयले से भरी ट्रेलर को धारा 102 के तहत जब्त कर लिया। पुलिस ट्रेलर मालिक चालक व परिचालक की तलाश कर रही है।

Read More : कोर्ट ने कोल इंडिया का आदेश किया खारिज, प्रबंधन से बातचीत के लिए इंटक को किया अधिकृत