जमातियों द्वारा कलेक्टर किरण कौशल को आवेदन प्रस्तुत कर अपने गृह नगर दिल्ली जाने की अनुमति चाही गई थी। कलेक्टर ने जमातियों के सामूहिक आवेदन पर उन्हें मुस्तफाबाद उत्तर पूर्व दिल्ली जाने की ईजाजत दी है। सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग तथा शासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश भी दिये गये हैं। सभी जमातियों को दिल्ली पहुंचने पर वहां के जिला प्रशासन को सूचित करने और तय दिशा निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए गये हैं। गेवरा से निकली बस क्रमांक सीजी-10 जी 1566 कटघोरा- अंबिकापुर, बम्हनी, रैनकोट, राबटर््सगंज, बनारस, कानपुर, आगरा, नोएडा होकर मुस्तफाबाद दिल्ली पहुंचेगी। इसी मार्ग से बस की वापसी भी जिला प्रशासन द्वारा तय की गई है।