31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : कुसमुंडा खदान में चोरों का धावा, 180 लीटर डीजल के साथ सात पकड़ाए

उनसे 180 लीटर डीजल और एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajkumar Shah

•

Updated: 8 Apr 2019, 8:46 PM IST

उनसे 180 लीटर डीजल और एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है

उनसे 180 लीटर डीजल और एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है

कोरबा. पुलिस ने एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में चोरी करने घुसे एक डीजल चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे 180 लीटर डीजल और एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है।


पुलिस ने बताया कि रविवार की रात चोरों का गिरोह कुसमुंडा खदान में डीजल की चोरी करने घुसा था। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने घेराबंदी करके एक गिरोह को पकड़ लिया। उसमें अंडीकछार निवासी निराला रोहिदास 23, चोड़हा हरदीबाजार निवासी राजेश रोहिदास 20, चैतमा पाली निवासी अनिल रोहिदास 35, रामपुर हरदीबाजार निवासी राजू कलेश्वर 28, हीरा पटेल निवासी कपाटमुड़ा, विवेक उर्फ गोलू निवासी नावापारा चुहचुहिया सिरगिट्टी बिलासपुर और केशव पटेल निवासी सरकंडा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो सीजी 12 डी 0395 को जब्त किया है।

गाड़ी से पुलिस ने छह जेरीकेन डीजल जब्त किया है। जरीकेन में लगभग 180 लीटर डीजल है। इसकी कीमत लगभग साढ़े 12 हजार रुपए बताई गई है। बोलेरो से पुलिस ने कुछ खाली जेरीकेन भी जब्त किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ में कुसमुंडा खदान में खड़ी गाडिय़ों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Read more : 5 ने नाम लिया वापस, मैदान में अब 13 के बीच होगी लोकसभा चुनाव की जंग


सोशल मीडिया में 93 जेरीकेन डीजल जब्त होने खबर
इधर, कुसमुंडा खदान से 93 जेरीकेन डीजल जब्त होने की सूचना सोशल मीडिया के प्लेट फार्म पर प्रसारित होती रही। हालांकि पुलिस ने 93 जेरीकेन डीजल किए जाने से इनकार किया। इधर, सूत्रों का दावा है कि बीती रात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने खदान में डीजल चोरी करने घ़ुसे गिरोह से अलग अलग जेरीकेन में करीब एक हजार लीटर डीजल पकड़ा है। जब्त डीजल का केस पुलिस को नहीं सौंपा गया है। े