25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन अचानक गिरा पुल के नीचे, जानिए क्या हुआ आगे

सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का नहीं हो पालन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Jul 2018, 6:37 PM IST

सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का नहीं हो पालन

सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का नहीं हो पालन

कोरबा. शनिवार को सेंट्रल स्कूल एनटीपीसी के बच्चों को ले जा रही टाटा मैजिक वाहन दर्री सिंचाई कालोनी के समीप पुल से नीचे गिर गया। लगभग 30 फीट ऊँचाई से गिरा वाहन बुरी तरह से दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन सुखद संयोग यह रहा कि इस वाहन में सवार लगभग 15 बच्चे बाल-बाल बच गये। बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थनीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जबकि दर्री पुलिस ने वाहन चालक मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार कोरबा में स्कूली वाहन संचालित नहीं किए जा रहे हैं। इन वाहनों की जांच पड़ताल की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों का भी इस ओर कम ध्यान है और इसका परिणाम यह हुआ कि शनिवार को एक और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Read more : कुसमुंडा मार्ग चौड़ीकरण के लिए सड़क पर बैठे लोग, फिर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए मैजिक वाहन में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं थे और न ही वाहन चालक और सहायक पूरी तरह से प्रशिक्षित थे। घटना के बाद पालकों में काफी रोष है और वे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि स्कूली बच्चो के आवागमन के संबंध में सुप्रीम कोर्ट एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अधिसूचना में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिन्दु निर्धारित किए गए हैं। इनका पालन न किए जाने के बाबत अब तक कई बार पालक जिला परिवहन अधिकारी ,जिला पुलिस अधीक्षक,एवं जिलाधीश को शिकायत दर्ज करा चुके हैं

कि जिले में चलने वाले अवैध स्कूल वाहनों पर अंकुश लगाया जाए परन्तु अब ठोस कार्यवाई नहीं हुई है बल्कि सामान्य जांच करके खानापूर्ति की गयी।

--------------

हैंडलूम दुकान में लगी भीषण आग, महिला ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर बचाई जान

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमनीपाली के साडा कॉलोनी स्थित हैंडलूम दुकान में भीषण आग लग गई। जान बचाने के लिए घर की मालकिन ने पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। वहीं मकान मालिक और नौकरानी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना में दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। संचालकों ने लाखों रुपए का नुकसान होना बताया है।

जमनीपाली के साडा कॉलोनी में कान्हा हैंडलूूम की दुकान है। भूतल पर दुकान और इसके पहली और दूसरी मंजिल पर संचालक सजन अग्रवाल का परिवार रहता है। शनिवार सुबह 7.45 से आठ बजे के बीच हैंडलूम की दुकान से धुंआ निकलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटे भी उठने लगी।